विपक्ष की बैठक के बाद आमने-सामने आए टीएमसी, माकपा और कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2023

अगले लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विरोधी गठबंधन बनाने पर सहमत होने के कुछ दिन बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में राज्यस्तरीय राजनीतिक समीकरण को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए। वाम दल शासित केरल एक और राज्य है जहां राजनीतिक समीकरण विपक्षी एकता बनाने के प्रयासों की परीक्षा लेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पार्टी की केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुधाकरन से मुलाकात की और कहा कि कांग्रेस प्रतिशोध की राजनीति से नहीं डरती। केरल कांग्रेस प्रदेश कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सुधाकरन को राज्य पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह तो केंद्र में भाजपा के खिलाफ एक बड़ा विपक्षी गठबंधन बनाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन माकपा और कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भाजपा के साथ मिलकर काम करने का प्रयास करके इसमें बाधा उत्पन्न कर रही हैं।

मैं बंगाल में इस नापाक गठजोड़ को तोड़ दूंगी।’’ पिछले दस दिनों में यह दूसरी बार है, जब बनर्जी ने भाजपा के साथ मौन समझौता करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और माकपा की आलोचना की है। बनर्जी के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘भाजपा के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी की विश्वसनीयता हमेशा सवालों के घेरे में रही है। हम सभी जानते हैं कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई में टीएमसी ने पिछले कुछ वर्षों में क्या भूमिका निभायी है।’’ चौधरी के सुर में सुर मिलाते हुए माकपा ने कहा कि बनर्जी को भाजपा के खिलाफ लड़ने के तरीकों पर वाम दलों और कांग्रेस को उपदेश देने की जरूरत नहीं है। हालिया पंचायत चुनाव का उल्लेख करते हुए येचुरी ने आरोप लगाया कि टीएमसी की सरकार के तहत चुनाव में हिंसा होना आम बात हो गया है। उन्होंने कहा कि इस बार की हिंसा में 10 लोगों की मौत हुई है। इस बीच, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में वैग्नर समूह के “रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विद्रोह” और पिछले हफ्ते पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बीच समानता बताई है। उसने विपक्षी दलों के संदर्भ में सोमवार को दावा किया कि भारत में “वैग्नर समूह” अहिंसा के मार्ग पर चलकर मतपेटियों के माध्यम से नरेन्द्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगा।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा