Prabhasakshi NewsRoom: Giriraj Singh की Mamata Banerjee पर की गयी टिप्पणी के विरोध में TMC का हंगामा, मंत्री को मंत्रिमंडल से बाहर करने की माँग

By नीरज कुमार दुबे | Dec 07, 2023

तृणमूल कांग्रेस की कई महिला सांसदों ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधने वाली केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की कथित ‘‘स्त्री द्वेषी’’ टिप्पणी के खिलाफ आज संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की मांग की। हम आपको बता दें कि टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ‘एक्स’ पर गिरिराज सिंह द्वारा एक टीवी चैनल को दिए गए कथित साक्षात्कार की एक क्लिप साझा की है, जिसमें भाजपा नेता ने ममता बनर्जी का जिक्र किया और कहा, ‘‘जश्न मना रही है, ठुमके लगा रही है, ये उचित नहीं है।’’ टीएमसी के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री के कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने पर की गई टिप्पणी के लिए ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना की। मोइत्रा ने कहा, ‘‘ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने भारत की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में कुछ चौंकाने वाली टिप्पणियां की हैं।'' उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘भारत में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री के बारे में आपकी (गिरिराज) शर्मनाक और ‘स्त्री द्वेषी’ टिप्पणियां आपकी बीमार और विकृत मानसिकता को दर्शाती हैं। हां, हम अपने जश्न से प्यार करते हैं। हम अपने ठुमकों से प्यार करते हैं। हम जश्न मनाते हैं कि भाजपा कभी भी बंगाल पर शासन नहीं कर सकती।’’

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee पर Giriraj Singh की आपत्तिजनक टिप्पणी! Viral Video को लेकर आक्रामक हुई TMC

वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी पर दिये गये बयान को लेकर हो रहे विवाद पर कहा है कि आप मेरा ट्वीट देख सकते हैं, मैंने कहा है कि ममता दीदी, जो राज्य भ्रष्टाचार से पीड़ित है और जहां गरीबों का अधिकार छीना जा रहा है, वहां आप 'जश्न' मना रही है। क्या 'जश्न' कहना 'ठुमका' है? उन्होंने कहा कि TMC के लोग इस मुद्दे को उठाकर लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना मेरा अधिकार है कि वहां गरीबी है, बेरोजगारी है, भ्रष्टाचार है और मुख्यमंत्री फिल्म फेस्टिवल में थीं।"

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं