Prabhasakshi NewsRoom: Markandey Katju बोले- ममता के लिए अच्छा पति क्यों नहीं ढूँढ़ते बंगाली, TMC प्रवक्ता ने थप्पड़ मारने की धमकी दी

By नीरज कुमार दुबे | Apr 11, 2025

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू अक्सर अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्टों को लेकर विवादों में घिर जाते हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर भी बड़ा विवाद हो गया है जिसके चलते उन्हें अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करना पड़ा। हम आपको बता दें कि पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने सोशल मीडिया पर की गयी एक पोस्ट में "बंगालियों से ममता बनर्जी के लिए एक अच्छा पति खोजने" के लिए कहा था। इस पोस्ट को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने काफी सख्त प्रतिक्रिया दी। पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "वह एक थप्पड़ के हकदार हैं"। इसके बाद मार्कंडेय काटजू ने फिर से पोस्ट किया और कहा, "भारत में मजाक करना खतरनाक है"। हम आपको बता दें कि अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर मार्कंडेय काटजू ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करने के लिए कोई खास कारण नहीं बताया। वह पहले भी ममता बनर्जी की आलोचना और उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।

वैसे काटजू की ममता पर टिप्पणी का स्पष्ट कारण तो सामने नहीं आ पाया है लेकिन माना जा रहा है कि संभवतः पूर्व न्यायाधीश पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के उस बयान से नाखुश होंगे जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि संसद से पारित कानून को लागू करना हर राज्य की जिम्मेदारी है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे