जूनियर डॉक्टरों के भूख हड़ताल पर बोले TMC नेता कुणाल घोष, इसकी अब कोई जरूरत नहीं, सीबीआई कर रही जांच

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2024

जूनियर डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि इस तरह की भूख हड़ताल जारी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि अब प्रक्रिया अदालत में है। सीबीआई जांच कर रही है। कोलकाता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। भूख हड़ताल की कोई जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: RG KAR Case: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों से मुलाकात, CM ममता को भी लिखा था पत्र

आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना मामले में शीघ्र न्याय की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के कार्यालय तक मार्च निकाला। ये महिलाएं कम जाने माने संगठन जागो नारी के बैनर तले शहर के उत्तरी छोर पर उत्तर 24 परगना के साल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय तक पैदल चलीं। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, हमें लगता है कि जांच एजेंसी अपना काम ठीक से नहीं कर रही है, यह मूल रूप से वही दोहरा रही है जो कोलकाता पुलिस ने पहले कहा था। 

इसे भी पढ़ें: RG KAR Case: डॉक्टर्स एसोसिएशन की देशभर में भूख हड़ताल, कैंडल मार्च में बंगाल के सहयोगियों के साथ हुए शामिल

आर जी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मृतका के लिए न्याय की मांग को लेकर भूख हड़ताल से स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए कनिष्ठ चिकित्सक अनिकेत महतो को छह दिन बाद बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें (अनिकेत को) सात दिन तक ‘पूरी तरह आराम’ करने की सलाह दी है, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Israel: राष्ट्रपति हर्जोग ने Gadi Eisenkot को दिया सरकार बनाने का न्योता

Cheteshwar Pujara का बड़ा दावा, IPL 2027 से पहले KKR कई खिलाड़ी करेगी बाहर और RCB रहेगी स्थिर

Ethanol मिश्रण से इंजन खराब होने की शिकायत, Karnataka में 67 जगहों से Petrol के नमूने जांचे

देश भर में Diwali की धूम, Green Crackers और रोशनी के साथ मनाया गया दीपोत्सव