दिल्ली हिंसा को लेकर गांधी की प्रतिमा के सामने TMC सांसदों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2020

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास दिल्ली हिंसा को लेकर धरना दिया। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन तृणमूल सदस्य नें हाथों में पोस्टर लेकर नारे लगाये। पार्टी सांसद आंखों पर पट्टी भी बांधे हुए थे।उन्होंने कहा कि दिल्ली हिंसा के मुद्दे को संसद में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। वे सरकार से इस पर जवाब देने की मांग कर रहे थे।

उत्तर पूर्व दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 42 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये। विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा और राज्यसभा में दिल्ली दंगों पर चर्चा करने के लिए भी नोटिस दिया है। नोटिस देने वालों में एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी), पी के कुन्हालीकुट्टी (मुस्लिम लीग), इलामरम करीम (माकपा) और बिनय विश्वाम (भाकपा) आदि हैं।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan 2026 Remedies: रक्षाबंधन पर धन लाभ के लिए करें ये अचूक उपाय, बरसेगी Maa Lakshmi की विशेष कृपा

India vs New Zealand सीरीज के लिए 48 घंटे में बिके रिकॉर्ड 26,000 टिकट

Nepal Flood से भारी तबाही, मरने वालों का आंकड़ा 162 पहुंचा और 500 लोग लापता

Bigg Boss 20 में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब