‘भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को धमकाओ’, वीडियो में कहते सुनाई दिए टीएमसी विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को एक कथित वीडियो में पार्टी कार्यकर्ताओं से यह कहते हुए सुना गया है कि भारतीय जनता पार्टी के ‘‘समर्पित’’ कार्यकर्ताओं को धमकाओ, ताकि वे वोट न दे सकें।’’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है। पांडवेश्वर से विधायक चक्रवर्ती को इस वीडियो में पार्टी के एक कार्यालय में टीएमसी कार्यकर्ताओं से बात करते हुए देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: रूस के कीव से पीछे हटने के दावे पर पश्चिमी देशों को अब भी संदेह

पांडवेश्वर आसनसोल लोकसभा सीट के तहत आता है, जहां 12 अप्रैल को उपचुनाव होगा। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की पहचान करो और उन्हें धमकाओ। उन्हें बताओ कि अगर वे मतदान करने जाते हैं तो अपनी सुरक्षा के लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे।’’ ‘पीटीआई-भाषा’ इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सका है।

प्रमुख खबरें

केरल में LPST रैंक धारकों का प्रदर्शन तेज, संयोजक एस वलारमति की भूख हड़ताल 15वें दिन भी जारी

UP में कई चरण और Punjab में एक फेज में Voting संभव, ECI जनवरी में कर सकता है तारीखों का ऐलान

Bengal-Bihar Border पर Police टीम पर फायरिंग, जवाबी Encounter में मारा गया रेप का आरोपी

दिवाली के बाद 371 पहुंचा Delhi AQI, धुंध के बीच AAP-BJP में छिड़ा घमासान