तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने आंखों के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति हेतु उच्चतम न्यायालय का रुख किया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नयी दिल्ली, 30 जुलाई तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आंखों का इलाज कराने के लिए उन्हें विदेश जाने की अनुमति देने से कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा इनकार किये जाने के बाद उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। बनर्जी ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दाखिल कर कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ द्वारा 20 जुलाई को दिये गए फैसले को चुनौती दी है। शीर्ष अदालत में हालांकि मामले को अब तक सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

उच्च न्यायालय ने उनके अनुरोध को स्वीकार करने को लेकर अनिच्छा जताते हुए कहा कि कोलकाता में आंख के कई नामी अस्पताल हैं। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने मौखिक टिप्पणी की कि सांसद को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के प्रमुख के पास जाना चाहिए, जो यह तय करेंगे कि उनके आंखों की समस्या का इलाज वहां हो सकता है या नहीं।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल