जर्मनी में TMC सांसद ने रचाई पिनाकी मिश्रा से शादी, टेलीग्राफ ने लगाई The other Operation Sindoor नाम से हेडलाइन

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2025

तृणमूल कांग्रेस की दो बार की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने  3 मई को गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। अमेरिकी अखबार द टेलीग्राफ ने इस बात का खुलासा करते हुए अपनी रिपोर्ट में कहा है कि  आप इसे दूसरा ऑपरेशन सिंदूर कह सकते हैं, क्योंकि पार्टी और खुद सांसद ने कृष्णानगर की सांसद की शादी के बारे में पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है। शादी के बारे में पूछे जाने पर एक अन्य तृणमूल सांसद ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। टेलीग्राफ ऑनलाइन द्वारा प्राप्त एक तस्वीर में महुआ मोइत्रा को जर्मनी में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है, वह सोने के गहनों से सजी हुई नजर आ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: सुंदर पिचाई, काश पटेल, सत्य नाडेला...भारतवंशियों का नाम लेकर तेजस्वी सूर्या ने पाकिस्तान को कैसे दिखाया आईना

सांसद के रूप में महुआ का पहला कार्यकाल तब छोटा हो गया था जब उन पर व्यवसायी गौतम अडानी के खिलाफ उनके एक व्यापारिक प्रतिद्वंद्वी द्वारा उकसाए जाने पर सवाल उठाने का आरोप लगाया गया था। नवंबर 2023 में, जब संसद उन्हें निष्कासित करने की दिशा में आगे बढ़ रही थी, महुआ ने द गार्जियन से कहा था कि पुरुषों के प्रति मेरी पसंद बहुत खराब है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Flood त्रासदी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 734 हुई, 2498 लोग लापता

Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स

Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी

Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक