EVM को ना, बैलेट पेपर को हां के एजेंडे के साथ TMC सांसदों ने किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन परिसर के भीतर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समझ धरना देकर इलेक्ट्रानिक वोटिंग (ईवीएम) मशीन के स्थान पर मतपत्रों के जरिये मतदान कराने की मांग की। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगा चुकी तृणमूल ने सोमवार को कहा कि उनके प्रदर्शन का एजेंडा था...‘‘ईवीएम को ना, कागजी मतपत्र को हां।’’

तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व में भी ईवीएम के जरिये चुनाव कराये जाने का विरोध कर चुकी हैं और उन्होंने विपक्षी दलों से अनुरोध किया था कि वे चुनावी मतपत्रों से फिर से चुनाव करवाने की मांग पर एकजुट हों। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा था कि हाल के चुनाव में ईवीएम के प्रयोग के ब्यौरे जानने के लिए तथ्यान्वेषी समिति गठित की जानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Emergency के 50 साल: Ravi Shankar Prasad बोले, Indira Gandhi ने कुर्सी बचाने को लगाई थी Emergency

किसान के बाद छात्र भी आतंकवादी: Rahul Gandhi बोले, Dharmendra Pradhan माफ़ी मांगें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला