मौत जैसा एहसास...इंडिगो फ्लाइट में मौजूद TMC सांसद सागरिका घोष ने बताई आपबीती

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

दिल्ली से श्रीनगर जा रही फ्लाइट को भारी तूफान के बाद आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जिसमें 227 यात्री सहित तृणमूल कांग्रेस के पांच नेता भी सवार थे। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर खुलासा किया। चतुर्वेदी ने बताया कि विमान में पांच टीएमसी नेता नदीमुल हक, सागरिका घोष, डेरेक ओ ब्रायन, ममता ठाकुर और मानस भुइयां सवार थे। उन्होंने कहा कि सभी पांच नेता ठीक हैं और उन्होंने पायलट की 'तूफान के बावजूद शांत रहने और फ्लाइट में सभी की सुरक्षा करने' के लिए प्रशंसा भी की। इस घटना को लेकर सागरिका घोष ने अपना अनुभव शेयर किया है, उन्होंने इसे मौत के बेहद करीब का बताया। सागरिका ने बताया, मुझे लगा कि मेरा जीवन खत्म हो गया है। लोग चिल्ला रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे और घबरा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: IndiGo ने Goa के लिए जारी की चेतावनी, भारी बारिश के बीच उड़ानों में हो सकती है देरी

इंडिगो ने भी इस घटना के बाद एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि उड़ान के दौरान ओलावृष्टि हुई। "दिल्ली से श्रीनगर के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतरा। विमान के आने के बाद एयरपोर्ट की टीम ने ग्राहकों की देखभाल की, उनकी भलाई और आराम को प्राथमिकता दी। विमान को आवश्यक निरीक्षण और रखरखाव के बाद छोड़ दिया जाएगा," फ्लाइट ऑपरेटर ने एक बयान में कहा। इस घटना ने क्षेत्र में उड़ान परिचालन को प्रभावित करने वाली अप्रत्याशित मौसम स्थितियों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें