ममता बनर्जी का नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का अपमान है, माइक बंद करने वाले आरोपों पर TMC सांसद सौगत रॉय बोले

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा यह आरोप लगाने के तुरंत बाद कि दिन में दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उनका माइक म्यूट कर दिया गया था, इंडिया ब्लॉक के कई नेताओं ने एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को बोलने का मौका नहीं देने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा की आलोचना की है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गई थी। वे पश्चिम बंगाल की मांगों को उठाना चाहती थी लेकिन 5 मिनट बाद उनका माइक बंद कर दिया गया जिसके बाद वे बैठक का बहिष्कार करके बाहर आ गई। यह सिर्फ ममता बनर्जी का नहीं बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल का अपमान है।

इसे भी पढ़ें: 'बंगाल में अराजकता और अघोषित आपातकाल', अधीर रंजन की मांग, राष्ट्रपति को करना चहिए हस्तक्षेप

चंद्रबाबू नायडू ने बैठक(नीति आयोग की बैठक) में 20 मिनट तक अपनी बात रखी, असम, अरुणाचल, छत्तीसगढ़ और गोवा के मुख्यमंत्रियों ने भी 15-20 मिनट तक अपनी बात रखी लेकिन मैंने केवल 5 मिनट बात की और मुझे घंटी बजाकर रोकना शुरू कर दिया गया, मैंने कहा ठीक है अगर आप बंगाल की बात नहीं सुनना चाहते हैं तो ठीक है और मैं बैठक का बहिष्कार करके चली गई।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Election 2026: बीजेपी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक को बनाया उम्मीदवार

अपराह्न दो बजे तक देश और दुनिया की बड़ी हलचल

India vs Brazil Match: 0-4 से हार के बाद भी Carlo Ancelotti ने की भारतीय टीम की तारीफ

Harmanpreet Singh के दो गोल से भारत ने जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण