Kalyan Banerjee Viral Video: संसद में TMC सांसद ने किया चू कित-कित, हंसने लगे सभी सांसद

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2024

लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी नारे 'अबकी बार 400 पार' का मजाक उड़ाते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी का एक वीडियो मंगलवार, 2 जुलाई को वायरल हो गया। कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्होंने 'अबकी पार 400 पार' वाला गेम खेला। कई गेम हैं और चू-कित-कित उनमें से एक है। खेल का जिक्र करते हुए, पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर निर्वाचन क्षेत्र के सांसद ने बताया कि नारा '400' जोर से 'चू' के साथ गूंजता था और 'कित-कित' के साथ समाप्त होता था। उन्होंने कहा कि आपने केवल 240 सीटें जीतीं और फिर भी वह गेम हार गए।

इसे भी पढ़ें: दीदी का बंगाल महिलाओं के लिए असुरक्षित, महिला पिटाई वीडियो पर नड्डा ने घेरा, TMC ने पूछा- क्या मणिपुर गए थे?

सदन को संबोधित करते हुए, कल्याण बनर्जी को साथी सांसदों की ओर देखते हुए भी देखा गया, जिससे स्पीकर ओम बिरला को हस्तक्षेप करना पड़ा और उनसे अपना ध्यान उनकी ओर आकर्षित करने के लिए कहा। इस पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि 'सर, मैं आपको ही देख रहा हूं...इस सदन में आपसे ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं है. आपके जैसा कोई सज्जन व्यक्ति नहीं है... हर कोई आपको ही देखता है।

प्रमुख खबरें

33,00,00,00,00,000 रुपये की डील, दुनिया के इतिहास का सबसे बड़ा मर्जर, एलन मस्क अब क्या बड़ा धमाका करने वाले हैं?

H5N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद वंडलूर का Arignar Anna प्राणी उद्यान दर्शकों के लिए बंद

55 किलो वजन घटाने वाले Ram Kapoor ने फिटनेस पर की खास बातचीत, Ozempic लेने वालों को दी खास सलाह

दिल्ली के पीतमपुरा में दर्दनाक वारदात: इंस्टाग्राम कमेंट के विवाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान 9वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, चार नाबालिग हिरासत में