Election Commission से TMC सांसद Samirul Islam की मांग, बंगाल उपचुनाव में मिले वंचित मतदाताओं को हक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

नयी दिल्ली, नौ सितंबर तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य समीरुल इस्लाम ने बुधवार को निर्वाचन आयोग से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सूची से बाहर किये गए वास्तविक मतदाताओं को नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोट देने के अधिकार से वंचित न किया जाए। तृणमूल सांसद ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि एसआईआर ने वर्तनी में अंतर, बांग्ला और अंग्रेजी भाषाओं के बीच रूपांतरण की गलतियों और जन्म-तिथि में मामूली अंतर के कारण ‘‘लगभग लाखों’’ वास्तविक मतदाताओं को बाहर कर दिया, जिनमें वे लोग भी शामिल थे जिनका पूर्व में मतदान का रिकॉर्ड रहा है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन दो सीट के लिए छह अक्टूबर को मतदान होगा और नौ अक्टूबर को मतगणना होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कई प्रभावित मतदाताओं ने अपील दायर की, जो महीनों तक लंबित रही, जिसकी वजह से वे 2026 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाए।’’ उन्होंने दावा किया कि अपीलीय अधिकरण अब ऐसी कई अपीलों को मंजूरी दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई