बंगाल में कांग्रेस को 2 सीट देना चाहती है TMC, भड़के अधीर रंजन चौधरी, कहा- ममता से हमने तो भीख नहीं मांगी

By अंकित सिंह | Jan 04, 2024

28 विपक्षी दलों की गठबंधन इंडिया में खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इंडिया गठबंधन में लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर तकरार साफ तौर पर दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस के समक्ष दो सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद से कांग्रेस ममता बनर्जी की पार्टी पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी ने सीधे तौर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी गठबंधन चाहते ही नहीं वह तो नरेंद्र मोदी की सेवा में लगी हुई है। 

गौरतलब है कि गठबंधन की शुरुआती दौर में ममता बनर्जी ने कहा था कि जिन राज्यों में जो पार्टी ज्यादा मजबूत है, उसे वहां चुनाव के दौरान आगे रहने दिया जाना चाहिए। वह अपने इस बयान के जरिए कांग्रेस को साफ संदेश देना चाहती थीं क्योंकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पूरी तरीके से मजबूत है। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लेकिन उसे सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई थी। सबसे पुरानी पार्टी को 5.67 प्रतिशत ही वोट मिल पाए थे। यही कारण है कि ममता बनर्जी पूरी तरीके से कांग्रेस को राज्य में बहुत ज्यादा सीट देने के पक्ष में नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: CAA के नियम बस आने ही वाले हैं...इस खबर से चढ़ गया है देश का सियासी पारा

हालांकि ममता बनर्जी ने 19 दिसंबर को हुए इंडिया एलाइंस की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इंडिया ब्लॉक का पीएम फेस बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था जिसे अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन दिया। हालांकि खड़गे ने इस प्रस्ताव पर कहा कि हमें पीएम नहीं बल्कि एमपी के बारे में सोचना चाहिए। अगर एमपी जीत कर आएंगे। तभी हम में से कोई पीएम बन सकता है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस का मानना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे दलित समुदाय से आते हैं। ऐसे में कई सीटों पर वह प्रभाव डाल सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश