TMC सकारात्मक सोच के साथ ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में शामिल होगी : Abhishek Banerjee

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

कोलकाता। नयी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) गठबंधन की अहम बैठक में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ बैठक में शामिल होंगे। डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी को बैठक में शामिल होने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं की ओर से निमंत्रण मिला है। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result : कांग्रेस ने हरियाणा के जाट बेल्ट में अपनी खोई जमीन वापस हासिल की

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘जनता के फैसले ने साबित कर दिया है कि राजग की स्थिति कमजोर है, जबकि ‘इंडिया’ गठबंधन एकजुट है।’’ उन्होंने कहा कि एक महीने पहले तक भाजपा नेता पश्चिम बंगाल में जाकर लोगों से कह रहे थे कि पार्टी को 30 लोकसभा सीटें दीजिए और इससे तृणमूल कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘अब विडंबना देखिए। मैं भाजपा नेताओं से कहूंगा कि वे इस तरह की और भविष्यवाणियां करें। भाजपा ने भविष्यवाणी की थी कि उसे 30 सीटें मिलेंगी और हमें 29 सीटें मिलीं।

प्रमुख खबरें

नेपाल में Barrier Lake टूटने से बढ़ा भारी खतरा, S Jaishankar ने Flood Relief कार्यों का लिया जायजा

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल

Lava और Micromax की होगी वापसी? Chinese Brands को पछाड़ने के लिए Govt ने तैयार किया ₹62,500 करोड़ का मेगा प्लान

Madras High Court पहुंचे CM Vijay, पांच सीटों पर By-Election कराने की मांग की