लोकसभा चुनावों के साथ होंगे तमिलनाडु की 18 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

चेन्नई। तमिलनाडु में 18 अप्रैल को लोकसभा चुनावों के साथ राज्य की 18 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव भी होंगे। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) सत्यव्रत साहू ने रविवार को यह जानकारी दी। साहू ने यहां संवाददताओं को बताया कि राज्य में 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। लेकिन मद्रास उच्च न्यायालय में लंबित चुनाव याचिकाओं के मद्देनजर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव नहीं होंगे।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 18 अप्रैल को राज्य की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे और उसी दिन 18 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव भी होंगे। चुनाव नतीजों की घोषणा 23 मई को होगी। 

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand