के पलानीस्वामी की दो दिवसीय दिल्ली यात्रा पूरी, बोले- PM मोदी और शाह के साथ राजनीति पर नहीं हुई चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2021

नयी दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी की अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी की और कहा कि उन्होंने उनके सामने राज्य के मुद्दे उठाये एवं उनके साथ राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए अब भी समय है, संभवत: अप्रैल मई में चुनाव होंगे, ऐसे में चुनाव अधिसूचना जारी हो जाने के बाद भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कमल हासन के पैर की होगी सर्जरी, बोले- जल्द ही चुनाव अभियान को फिर से शुरू करने के लिए वापस आऊंगा 

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति के संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई। यह राजनीति पर बात करने का सही समय भी नहीं था। चुनाव के लिए अब भी समय बचा है। मैं यहां तमिलनाडु के विकास के लिए आया हूं।’’ हाल ही में एक सरकारी कार्यक्रम में शाह की उपस्थिति में पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि भाजपा के साथ गठजोड़ विधानसभा चुनाव में जारी रहेगा। ऐसे में ऐसी अटकलें थी कि पलानीस्वामी दिल्ली की इस यात्रा के दौरान सीटों के बंटवारे जैसे चुनाव संबंधी पहलुओं पर चर्चा को आगे बढ़ायेंगे।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी