Naturally Black Hair: बालों को नेचुरली काला करने के लिए घर पर बनाएं ये खास तेल, शाइनी होंगे बाल

By अनन्या मिश्रा | Jul 18, 2024

हम सभी अपने बालों को हेल्दी और शाइनी बनाने के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार यह भूल जाते हैं कि केमिकलयुक्त यह प्रोडक्ट हमारे बालों के नुकसान भी पहुंचाते हैं। कई बार गलत प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं। हालांकि आज कम समय में कम उम्र में भी बालों के सफेद होने की समस्या देखी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले जो लाइफस्टाइल होती थी, अब उसमें काफी बदलाव आया है।

इसे भी पढ़ें: Blackhead Remover At Home: नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को नेचुरल तरीके से करें रिमूव, घर पर आजमाएं ये सिंपल टिप्स

सरसों के तेल और हल्दी

अगर कम उम्र में ही आपके बाल सफेद होने लगे हैं, तो आप सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर बालों में अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपके बाल नेचुरली काले होंगे और बालों को मजबूती भी मिलेगी। बता दें कि सरसों का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सरसों और आंवला लगाएं

यदि आप बालों को नेचुरली काला करना चाहते हैं, तो आप सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल में आंवले को मिलाकर बालों पर अप्लाई करें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

इस तरह करें इस्तेमाल

सबसे पहले लोहे का तवा लें और इसमें सरसों का तेल डालें।

फिर इसमें एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं।

अब इन दोनों चीजों को अच्छे से पका लें।

आप चाहें तो इसमें करी पत्ता भी डाल सकते हैं।

अब इसमें पीसा हुआ आंवला डालें।

अब इस मिश्रण को ठंडा कर इसे बालों में अप्लाई करें।

फिर अपने स्कैल्प पर मसाज करें।

इसको अपने बालों में लगा रहने दें।

फिर बालों को शैंपू से साफ कर लें।

सप्ताह में एक बार इस मिश्रण को बालों पर लगाने से आपके बाल नेचुरली काले होंगे।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?