Himachal Pradesh में पर्यटन, हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए शिमला से हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2026

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में संजौली हेलीपोर्ट पर बुधवार को हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की, जिसे राज्य में हवाई संपर्क और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

संजौली से कुल्लू के बीच यात्रा का किराया प्रति यात्री 3,500 रुपये जबकि संजौली से रेकोंग पेयो के बीच 4,000 रुपये है। इसके अलावा संजौली से चंडीगढ़ तक का किराया 3,169 रुपये तय किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि संजौली–रामपुर–रेकोंग पियो और संजौली–मनाली (एसएएसई हेलीपैड) मार्गों पर भी जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा, “इन मार्गों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की मंजूरी के लिए प्रस्ताव पहले ही नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भेजे जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार