Beauty Tips: अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए न्यूड लिपस्टिक के साथ अप्लाई करें ये लिप लाइनर, आकर्षक दिखेंगे होंठ

By अनन्या मिश्रा | Mar 22, 2024

मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है। मेकअप के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। मेकअप प्रोडक्ट में फाउंडेशन, आईलाइनर, पाउडर और आईशैडो आदि शामिल होता है। लेकिन जब तक आप लिपस्टिक अप्लाई न करें तब तक लुक कंप्लीट नहीं होता है। क्योंकि आपके लिप्स बिना कलर के नजर आते हैं। इसके लिए हम अलग-अलग कलर के लिपस्टिक शेड चूज करते हैं। लेकिन यह तभी अच्छा लगता है, जब इसके साथ लिप लाइनर लगाते हैं।

 

ऐसे में अगर आपको न्यूड लिपस्टिक लगाना पसंद है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि न्यूड लिपस्टिक के साथ आप किन लिप लाइनर कलर को अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care: ट्रैवलिंग के दौरान स्किन केयर रूटीन को न करें नजरअंदाज, वरना स्किन कर सकती है 'सफर'


ब्राउन कलर लिप लाइनर

अगर आपको कॉफी शेड की लिपस्टिक को अप्लाई कर रही हैं, तो इसके साथ आप ब्राउन कलर लिप लाइनर लगा सकती हैं। क्योंकि लाइट कलर के साथ डार्क कलर अच्छा लगता है। इसके लिए आप क्रेयॉन या पेंसिल वाले लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।


पर्पल शेड लिप लाइनर

आजकल की लड़कियों को पिंक कलर लिपस्टिक अप्लाई करना काफी पसंद आ रहा है। आप पिंक लिपस्टिक के साथ पर्पल कलर के लिप लाइनर को अप्लाई कर सकती हैं। पर्पल शेड लिप लाइनर से आउटलाइन करने से आपके लिप्स पाउटी लगते हैं। इससे लिप्स की शेप अलग से दिखाई देती है। वहीं अगर आप इस शेड के क्रेयॉन कलर को चूज करती हैं, तो आपके लिप्स काफी अच्छे लगेंगे।


पिंक कलर लिप लाइनर

अगर आप चाहती हैं कि लिप्स शेप अच्छी लगे, तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि जब आप न्यूड कलर की लिपस्टिक के साथ पिंक कलर लिप लाइनर को अप्लाई करती हैं, तो आपको इसमें लाइट और डार्क सारे शेड मिल जाएंगे। इससे आपके लिप्स की शेप भी अच्छी लगेगी।


इन बातों का रखें खास ख्याल

लिप लाइनर स्टोर से ही लेना चाहिए, जिससे कि लिप्स पर कोई दिक्कत न हो।

लिप लाइनर को हाथ पर लगाकर चेक कर लेना चाहिए। इससे आपको यह पता चलेगा कि यह लंबा चलेगा या नहीं।

इस दौरान कलर का ध्यान जरूर रखना चाहिए और आपके स्किन टोन से मैच करें।

प्रमुख खबरें

सगाई के बाद अब शादी की तैयारी में जुटे Tajikistani Singer Abdu Rozik, खुद बताया कब करने वाले हैं निकाह कबूल

Chikiti Assembly 2024: चिकिटी विधानसभा सीट पर दो भाइयों के बीच टक्कर, बीजेडी ने इस पर लगाया दांव

T20 World Cup 2024 के दूसरे सेमीफाइनल के लिए नहीं होगा कोई रिजर्व डे, यहां देखें पूरी डिटेल्स

Lok Sabha Elections: समाजवादी पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग की परीक्षा भी है यह चुनाव