ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आज से ही पीना शुरु कर दें यह सूप, जानें बनाने की विधि

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 18, 2025

आज के समय में महिलाओं को बिना मेकअप के खूबसूरत दिखना है। अगर आप भी चाहती हैं निखरी और दमकती त्वचा, तो आप अपने में डाइट में हेल्दी चीजें को जरुर शामिल करें। हेल्दी चीजों के सेवन से आपकी त्वचा भी खिलकर आएगी। बिना मेकअप के ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप अपने घर पर इस हेल्दू सूप को जरुर बनाएं।

सामग्री

 

- 1 कप गाजर

- 1 कप लौकी

- 1 टमाटर 

- 1 प्याज

- 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा

- 2 से 3 लहसुन की कलियां

- नमक स्वादानुसार

- काली मिर्च

- घी

गाजर और लौकी का सूप बनाने की रेसिपी

- सबसे पहले आप कुकर में घी डालें।

- फिर इसमें अदरक, लहसुन, प्याज हल्का सुनहरा होने तक भूनें। 

- अब आप इसमें गाजर, लौकी और टमाटर डालें और हल्का सा भूनें।

- सभी चीजों को भूनने के बाद 2 कप पानी डालें।

- जब 2 सीटी आ जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।

- फिर ब्लेंडर में सभी चीजों को डालकर ब्लेंड कर लें।

- इसमें स्वादानुसार कालीमिर्च और नमक डालें।

- तैयार के आपका गर्मागरम सूप। 

सूप के पीने के फायदे

गाजर और लौकी के सूप में विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन में निखार लेकर आता है। इससे कोलेजन का उत्पादन होता है, जो कि त्वचा की झुर्रियों को कम करता है। इसके साथ ही यह एंटी-एजिंग का गुण प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है जो बढ़ती उम्र को रोकने में भी मदद करता है। इस सूप के पीने से त्वचा कोमल बनती है।

प्रमुख खबरें

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी