Skin Care: टैनिंग की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, त्वचा में आएगा निखार

By अनन्या मिश्रा | Jun 20, 2024

गर्मियों के मौसम में सिर्फ हमें अपनी सेहत का ही नहीं बल्कि बालों से लेकर स्किन तक का खास ख्याल रखना पड़ता है। वहीं बात जब स्किन की आती है, तो इस मौसम में टैनिंग की समस्या आम मानी जाती है। टैनिंग की समस्या से बचने के लिए हम एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन सनस्क्रीन की मदद से आप UVA और UVB जैसी हानिकारक किरणों से तो बच जाते हैं, लेकिन फिर भी हमारी सेंसिटिव त्वचा टैनिंग का शिकार हो जाती है। टैनिंग की समस्या से बचने के लिए गर्मियों में हम सभी हाफ स्लीव और बैकलेस कपड़े नहीं पहन पाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Cleaning Hacks: बुकशेल्फ की साफ-सफाई में लग जाते हैं घंटों तो अपनाएं ये टिप्स, चुटकियों में होगा साफ

बादाम है फायदेमंद

बादाम में एमोलिएंट्स और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो त्वचा को हाइड्रेट करने और पोषण देने में सहायता करता है। धूप से झुलसी स्किन पर बादाम तेल अप्लाई करने से नमी आती है।

सबसे पहले एक कटोरी में 1 चम्मच बादाम पाउडर और 1 चम्मच शहद डालकर मिक्स करें।

फिर इस मास्क को अपने फेस और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

यह नुस्खा टैनिंग की समस्या को कम करेगा। आप चाहें तो सप्ताह में दो से तीन बार इस फेसपैक को लगा सकती हैं।

छाछ से बनें ओट्स

ओट्स हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह टैन स्किन के लिए भी लाभकारी होता है। यह हमारी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के साथ-साथ डेड सेल्स हटाने में सहायता करता है। वहीं छाछ के इस्तेमाल से स्किन कोमल और मुलायम होती है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करना और बनाना बेहद आसान है।

एक बाउल में 1 बड़ा चम्मच ओट्स और 2 बड़े चम्मच छाछ मिला लें।

फिर इस पेस्ट को गर्दन, फेस, हाथ और पैरों में मालिश करते हुए अप्लाई करें। अब इसको 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें।

अगर आप सप्ताह में दो बार इस पैक को लगाती हैं तो आपको टैन स्किन से छुटकारा मिल जाएगा।

बादाम तेल

इसके साथ ही बादाम का तेल भी सन टैन को दूर करने में फायदेमंद होता है। बादाम तेल से मसाज करना भी लाभकारी होता है। टैनिंग की समस्या को हटाने के लिए बादाम तेल को हाथों पर अच्छे से रगड़ें और फिर स्किन पर मसाज करें। इसको रात भर के लिए लगा रहने दें। आप इसको तब तक लगा सकते हैं, जब तक आपकी त्वचा पहले की तरह ग्लो न करने लगे और टैनिंग की समस्या न खत्म हो जाए।

मसूर दाल

बता दें कि मसूर की दाल में एक्सफोलिएटिंग गुण पाया जाता है। वहीं टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने के साथ एसिड नेचर होता है। जो आपकी त्वचा में निखार लाने का काम करता है। वहीं एलोवेरा हमारी स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ ठंडक पहुंचाता है।

मसूर दाल को रात में पानी में भिगो दें और फिर इसको ब्लेंड कर लें।

अब कटोरी में टमाटर का रस निकालकर दाल के पेस्ट में मिक्स करें।

अब इस पेस्ट को अपने फेस और गर्दन पर 20-30 मिनट के लिए अप्लाई करें।

वहीं पेस्ट सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?