Sawan Saree Designs: स्टाइलिश लुक पाने के लिए सावन में पहनें श्वेता तिवारी जैसी साड़ियां, लगेंगी बेहद खूबसूरत

By अनन्या मिश्रा | Aug 12, 2024

साड़ी एक ऐसा आउटफिट है, जिसका चलन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता है। ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन मार्केट में आपको कई तरीके के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। लेकिन आजकल लोग सेलिब्रिटीज के लुक्स को फॉलो करते हैं। वहीं इस समय सावन का महीना चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Mehndi Tips: मेहंदी को अधिक डार्क रचाने के लिए इन 5 DIY हैक्स को आजमाएं

रेड साड़ी

एवरग्रीन फैशन में रेड कलर को पसंद किया जाता है। रेड कलर की साड़ी आप सावन व्रत में भी पहन सकती हैं। इसक कलर की साड़ी के साथ आप ग्रीन, ब्लैक या फिर येलो कलर का स्लीवलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। वहीं आप चाहें तो रेड कलर के ब्लाउज के साथ खुद को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आपको ग्रीन कलर की ज्वैलरी कैरी करनी चाहिए।

हैवी साड़ी

अगर आपकी नई-नई साड़ी हुई है, तो आप सावन के मौके पर चौड़े बॉर्डर वाली हैवी साड़ी पहन सकती हैं। बता दें कि इस तरह की चौड़े बॉर्डर वर्क वाली साड़ी छोटे ब्रेस्ट साइज वालों पर बेस्ट लुक देने का काम करती है। मार्केट में आपको इस तरह की जॉर्जेट की साड़ी 3000 रुपए तक में आसानी से मिल जाएगी। इस साड़ी में आप बालों का जुड़ा बनाएं और गजरे को एक्सेसरी की तरह इस्तेमाल करें।

मॉडर्न स्टाइल साड़ी

आजकल मॉडर्न डिजाइन की साड़ी काफी चलन में है। इसके बॉर्डर पर बने डिजाइन और ब्लैक कलर आपके लुक को स्टाइलिश बनाएंगे। इस तरह की साड़ी के साथ आप ब्लैक कलर के टॉप या सीक्वेन ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए वेस्टर्न स्टाइल ब्लैक मोती इयररिंग्स कैरी करें।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी