Aloe Vera For Skin: जवां और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अप्लाई करें एलोवेरा फेसपैक, चांद सा चमकेगा चेहरा

By अनन्या मिश्रा | Jan 29, 2025

हर कोई यंग और जवां स्किन पाना चाहता है। इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर आदि में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन यह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल काफी ज्यादा होता है। जो आपकी त्वचा को हार्म कर सकता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे एलोवेरा फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन को यंग और जवां रखने में मदद करेगी। क्योंकि एलोवेरा में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जिससे एजिंग के लक्षण को धीमा करता है। साथ ही यह पिंपल फ्री स्किन पाने में भी सहायता करता है। इस फेसपैक से आपको साफ, जवां और कोमल त्वचा पाने में सहायता मिलती है। 

एलोवेरा फेस पैक सामग्री

खीरा- 1

दही- 2 चम्मच

एलोवेरा जेल- 2 चम्मच

नींबू का रस- कुछ बूंदें 

इसे भी पढ़ें: Homemade Lip Balm With Cardamom: इलायची की मदद से बनाएं लिप बाम, फटे होंठ नहीं करेंगे परेशान

ऐसे बनाएं एलोवेरा फेस पैक

इस फेसपैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही डालें।

फिर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें।

इन चीजों को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें।

इस तरह से यंग स्किन के लिए एलोवेरा फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है।

ऐसे अप्लाई करें एलोवेरा फेस पैक

इस फेसपैक को अप्लाई करने से पहले खीरे को अच्छे से धोकर दो भागों में काट लें।

अब खीरे के टुकड़े को फेसपैक में डुबोएं।

फिर इस खीरे के टुकड़े को अपने पूरे फेस पर रगड़ लें।

अब करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से फेस पर मसाज करें।

इसके बाद इसको सूखने के लिए छोड़ दें।

जब यह फेसपैक सूख जाए, तो ठंडे पानी की मदद से चेहरा धो लें।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा