विपक्षी गठबंधन की मदद के लिए तृणमूल की ज्यादा सीटों पर जीत जरूरी : Mamata Banerjee

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

पांसकुड़ा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को अधिकतम सीटें मिलने से यह सुनिश्चित होगा कि वह केंद्र में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को सरकार बनाने में पूरी तरह से मदद कर सकेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की ‘गारंटी’ सच नहीं है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लोगों को रसोई गैस, बिजली मुफ्त में नहीं दी जा रही है। 

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के खिलाफ 2007 में नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दिनों को याद करते हुए, बनर्जी ने कहा कि वह तत्कालीन राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी की मदद के लिए हमेशा आभारी रहेंगी। बनर्जी ने वर्तमान राज्यपाल सी वी आनंद बोस का नाम लिए बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘वह (गांधी) बहुत उत्कृष्ट व्यक्ति हैं, लेकिन मैं वर्तमान राज्यपाल के बारे में बात नहीं करूंगी।’’ 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh में 14 लोकसभा सीट पर तीन बजे तक 47 प्रतिशत से अधिक मतदान

टीएमसी और बोस का विभिन्न मुद्दों पर तकरार रहा है। बनर्जी ने माकपा पर उनके विपक्ष में रहने के दौरान तत्कालीन अविभाजित मेदिनीपुर जिले के लोगों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया। टीएमसी प्रमुख ने क्षेत्र में खराब मौसम मद्देनजर यहां पार्टी के उम्मीदवार देव (दीपक अधिकारी) के लिए चुनावी सभा में एक संक्षिप्त भाषण दिया।

प्रमुख खबरें

व्यापार असंतुलन पर Nirmala Sitharaman के बयान के बाद China ने दिया बातचीत का भरोसा

HRCP की रिपोर्ट: Pakistan में अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन जारी, ईशनिंदा कानून के दुरुपयोग पर चिंता

समुंदर में खूनी खेल, 13 जवानों का खात्मा, पाकिस्तान में मचा हड़कंप

सऊदी ने दी 2 लोगों को फांसी, इनके नाम सुन चौंक जाएगा भारत!