Skin Care: त्वचा को हेल्दी और जवां रखने के लिए फॉलो करें ये नाइट केयर रूटीन, झुर्रियों की होगी छुट्टी

By अनन्या मिश्रा | Jun 04, 2024

त्वचा संबंधी परेशानियों में झुर्रियों की समस्या भी शामिल है। झुर्रियों के कारण फेस पर फाइन लाइंस आने लगती हैं और त्वचा की कसावट कम हो जाती है। हालांकि झुर्रियों की समस्या अधिकतर बढ़ती उम्र में नजर आती है। लेकिन कई बार अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण यह कम उम्र में भी चेहरे पर नजर आ सकती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल में तनाव लेना, जंक फूड का अधिक सेवन करना और देरी से सोना आदि शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: Hair Removal: फेस के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे, जानिए इस्तेमाल का तरीका

सिल्क का तकिया

सोने के दौरान सिर्फ सिल्क का तकिया इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सिल्क आपकी स्किन में नमी को बनाए रखता है। ऐसे में यदि आप अगर सिल्क की तकिया पर चेहरा भी रख लेंगे, तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान नहीं होगा।

मेकअप रिमूव करें

अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो रोजाना मेकअप करती हैं। तो रात में सोने के दौरान मेकअप रिमूव करना न भूलें। क्योंकि मेकअप में तमाम सारा केमिकल मौजूद होता है, जो आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए फेसवॉस कर स्किन को मॉइस्चराइज करें। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। 

स्किन को मॉइस्चराइज करें

रात को सोने से पहले अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें। मॉइस्चराइज करने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहती है और त्वचा हेल्दी रहती है। क्योंकि रात में त्वचा को हील और रिपेयर होने का समय मिलता है। ऐसे में जब आप सोने से पहले स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं, तो आपकी त्वचा स्मूद और सॉफ्ट बनती है।

स्क्रीन टाइम करें कंट्रोल

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। क्योंकि स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू रेज त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए सोने से करीब 1 घंटे पहले से मोबाइल का इस्तेमाल करना बंद कर देना चाहिए। वहीं सोने से पहले स्किन केयर रूटीन और दिमाग को रिलैक्स करने वाली एक्टिविटी कर सकते हैं।

क्लींजिंग है जरूरी

सोने से पहले क्लींजिंग करना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि पूरे दिन में धूल-धूप और मिट्टी के संपर्क में आने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर आप सोने से पहले क्लींजिंग नहीं करती हैं, तो स्किन सेल्स में गंदगी जमने लगती है। इसलिए सोने से पहले क्लींजिंग जरूर करें, इससे आपकी त्वचा हेल्दी और जवां बनी रहेगी।

कैफीन करें अवॉइड

कई लोग रात में सोने के दौरान चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। चाय और कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को ड्राई बना सकता है। वहीं कैफीन का सेवन करने से आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। जोकि डार्क सर्कल्स और झुर्रियों का कारण बन सकती है। इसलिए अगर आपको रात में चाय या कॉफी पीने की आदत है, तो सोने से करीब 4-5 घंटे पहले इसका सेवन करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?