By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2022
अंकारा, अपने संकटग्रस्त रिश्तों की कड़वाहट मिटाने की कोशिश के तहत इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्गोज बुधवार को तुर्की की यात्रा पर पहुंचे जो 14 साल में किसी इजराइली राष्ट्रपति की इस देश की पहली यात्रा है। हर्गोज का अंकारा में तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन के साथ भेंटवार्ता करने का कार्यक्रम है जिसके बाद वह तुर्की के यहूदी समुदाय से मिलने इंस्ताबुल जायेंगे। वैसे तो तुर्की एवं इजराइल कभी घनिष्ठ सहयोगी हुआ करते थे लेकिन एर्दोआन के कार्यकाल में संबंधों में तब खटास आ गयी थी जब उन्होंने फलस्तीनियों के प्रति इजराइल की नीतियों की मुखरता से आलोचना की थी। इजरायल हमास के साथ एर्दोआन की नजदीकियों से नाराज है। इजरायल हमास को आतंकवादी संगठन मानता है जिसका गाजापट्टी पर नियंत्रण है।