सर्दियों में फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए घी और नारियल तेल से बनाएं लिप बाम

By दिव्यांशी भदौरिया | Dec 22, 2024

 सर्दी में स्किन के साथ ही होठों की केयर करना भी काफी जरुरी है। क्योंकि सर्दी में स्किन के साथ ही होठ भी सबसे ज्यादा ड्राई होते है। कई बार ड्राइनेस के चक्कर में होठों से खून भी निकालने लगता है। वैसे तो बाजार लिप केयर के कई प्रोडक्ट्स मिलते है जैसे कि - लिप बाम, लिप स्क्रब और लिप ऑयल। हालांकि, यह कुछ ही घंटे के लिए ठीके होते हैं। इसके बाद होठ फिर से सूख जाते है। अगर आप अपने होठों का ध्यान रखना चाहती है, तो बता दें कि इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए है सर्दियों में होठ को मुलायम बनाने के लिए घी और नारियल के तेल का बना हुआ लिप बाम।

घी से बनाएं लिप बाम

इसके लिए चुकंदर को कद्दूकस करें और फिर इसे सूती कपड़े डालें और अच्छे से निचोड़ ले। फिर इस रस में घी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर इसे आप एक कंटेनर में डालें और फ्रीजर में कुछ देर के लिए रख दें। आप चाहे तो इसमें विटामिन ई कैप्सूल भी डाल सकते हैं। क्योंकि इसमें चुकंदर का यूज किया जाता है, तो यह बाम आपके गुलाबी होठ कर देगा।

नारियल तेल से बनाएं लिप बाम

नारियल तेल से भी आप लिप बाम बनाकर तैयार कर सकते हैं। सबसे पहले एक चम्मच बीवैक्स को पिघलाएं और इस पिघली वैक्स में एक चम्मच नारियल तेल भी डालें। फिर आप इसमें शहद और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे कंटेनर में डालें और फिर इसका प्रयोग कर सकते हैं। बेहतरीन रिजल्ट पाने के लिए स्क्रब इस्तेमाल के बाद इस बाम को लगाएं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत