Harms of Tobacco: शरीर के अंगों को खराब कर देती है तंबाकू की लत, महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए खतरनाक

By अनन्या मिश्रा | May 31, 2025

आज हमारे समाज में तंबाकू की लत एक गंभीर समस्या बन चुकी है। तंबाकू का सेवन करने से कई जानलेवा बीमारियां जन्म लेती हैं। फिर चाहे वह धूम्रपान के रूप में हो या फिर चबाने वाली तंबाकू के रूप में हो। इसका सेवन करने से धीरे-धीरे शरीर के कई अहम अंगों को नुकसान पहुंचता है। बता दें कि तंबाकू सिर्फ एक बुरी आदत ही नहीं बल्कि यह स्लो पॉइजन है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों के स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। लेकिन कई बार इससे होने वाले नुकसान के लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं, जिसके कारण लोग समय रहते सतर्क नहीं रह पाते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तंबाकू के सेवन से महिलाओं और पुरुषों को कौन-कौन सी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। 

कमजोर हो जाते हैं फेफड़े

इसे भी पढ़ें: Yoga Tips: बेली फैट कम करने के लिए रोजाना करें ये योगासन, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

पुरुषों में तंबाकू सेवन से होने वाली बीमारियां

हेल्थ एक्सपर्टकी मानें, तो पुरुषों में तंबाकू का सेवन करने से बार-बार खांसी आना, सांस फूलना और सीने में भारीपन जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई मामलों में यह लक्षण लंबे समय तक अनदेखे भी रहते हैं। वहीं जब यह लक्षण सामने आते हैं और मरीज डॉक्टर के पास पहुंचता है, तब तक बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। तंबाकू का सेवन करने वालों में हार्ट अटैक और फेफड़ों के कैंसर की समस्या अधिक देखने को मिलती है। 

वहीं इस लत का असर प्रजनन क्षमता पर भी देखने को मिलता है। तंबाकू का सेवन करने से शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या को भी प्रभावित करता है। इसका सेवन करने से पुरुष में बांझपन की समस्या हो सकती है। वहीं इसके अलावा मुंह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी जैसी गंभीर बीमारियों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। 

महिलाओं में तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियां

बता दें कि महिलाओं में तंबाकू का सेवन करने से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है। तंबाकू का सेवन करने से पीरियड्स में अनियमितता, बांझपन और पीसीओएस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान तंबाकू का सेवन करने से गर्भ में पलने वाले बच्चे पर बुरा असर होता है। इसके परिणामस्वरूप समय से पहले प्रसव, गर्भपात और जन्म के समय कम वेट वाले बच्चे के होने की संभावना बढ़ती है। तंबाकू का सेवन करने से महिलाओं के स्तन और गर्भाशय के कैंसर का खतरा बढ़ता है। तंबाकू के धुएं का सेवन भी उतना ही खतरनाक है।

ऐसे छोड़ें तंबाकू

हालांकि तंबाकू छोड़ना आसान नहीं होता है, लेकिन यह नामुमकिन भी नहीं होता है। आप हेल्की लाइफस्टाइल अपनाकर तंबाकू का सेवन छोड़ सकते हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा तंबाकू निषेध कार्यक्रम, निकोटीन रिप्लेसमेंट थेरेपी और परामर्श सेवाएं जैसी सहायता की मदद से आप तंबाकू की लत को आसानी से छोड़ सकते हैं। जितनी जल्दी तंबाकू छोड़ने का फैसला लिया जाएष यह शरीर की रिकवरी के लिए उतना ही बेहतर माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Mourinho की वापसी और Arsenal का तगड़ा ऑफर, मुश्किल में Vinicius Jr; Real Madrid ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

Mikhailo Mudryk की 2 साल बाद मैदान पर वापसी, Juventus के खिलाफ Pre-season Match में हारी Chelsea

Bankipur bypoll में मिली हार पर BJP ने की समीक्षा, पटना बैठक में बनेगी नई रणनीति

Parliament का विशेष सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं, Kiren Rijiju ने दी जानकारी