आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य को महसूस कर रहा है: उपराष्ट्रपति धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 10, 2025

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य को महसूस कर रहा और यह समझ रहा है कि देश किसी अन्य राष्ट्र परनिर्भर नहीं है। उनकी यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य गतिरोध के बीच आई है।

उन्होंने कहा,‘‘हम भारतीय हैं, भारतीयता हमारी पहचान है, राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है, राष्ट्र पहले आता है। कोई भी हित (व्यक्तिगत, राजनीतिक या आर्थिक) राष्ट्र हित से ऊपर नहीं हो सकता।’’

मौजूदा स्थिति का जिक्र किए बिना उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हर भारतीय सरकार के सामर्थ्य, दृष्टि और सोच को जान रहा है। धनखड़ ने कहा कि आज भारत इस मामले में किसी देश पर निर्भर नहीं हैं और आज देश में जो कुछ हो रहा है, वह हर भारतीय का उत्साह बढ़ा रहा है। उन्होंने यह टिप्पणी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा लिखित पुस्तक ‘जनता की कहानी, मेरी आत्मकथा’ के विमोचन के दौरान की।

प्रमुख खबरें

Delhi AQI: दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग, वायु गुणवत्ता दोबारा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची; 355 AQI दर्ज

T20 International Cricket में दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं

IND W vs SL W : रेणुका और दीप्ति के बाद शेफाली भी चमकीं, भारत ने श्रीलंका को हराकर श्रृंखला जीती

Indigo Probe: इंडिगो उड़ान संकट की जांच करने वाली समिति ने DGCA को रिपोर्ट सौंपी