Haryana Election Result: आज वो भी पछता रहा होगा...कांग्रेस की हार पर राघव का शायराना तंज

By अभिनय आकाश | Oct 09, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी पर  कटाक्ष किया। एक्स पर पोस्ट के जरिए चड्ढा ने संकेत दिया कि चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण आप के साथ गठबंधन करना नहीं था। चड्ढा ने कहा कि अगर तुमने हमारी ख्वाहिशों का ख्याल किया होता, तो कुछ और बात होती, अगर तुमने हमारी चाहतों का ख्याल रखा होता, तो वह शाम कुछ और होती। आज उसे भी पछतावा हो रहा होगा हमें छोड़कर, अगर हम चल दिए होते सब मिलकर कुछ और होता।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पांच महीने में ही फर्श से सीधे अर्श पर पहुँच गये Omar Abdullah

2019 में आप उन सभी 46 सीटों पर हार गई, जिन पर उसने चुनाव लड़ा था और उसे नोटा से भी कम वोट शेयर मिले थे। पार्टी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में लड़ी गई एकमात्र सीट कुरूक्षेत्र और साथ ही दिल्ली में लड़ी गई सभी चार सीटें भी हार गई। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 1.79 प्रतिशत वोट मिले हैं। जैसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के वोटो में ही सेंध लगाई है। यदि ये वोट कांग्रेस के खाते में गए होते तो कई सीटों पर चुनावी खेल बदल जाता और कांग्रेस सत्ता में आ सकती थी।  

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत