लोकसभा में ट्रंप के बयान पर हंगामा, पीएम जवाब दो के लगे नारे

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2019

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर मुद्दे पर दिए गए बयान पर विपक्ष का हंगामा लोकसभा में आज भी जारी है। सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल के सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। उन्होंने सदन में 'प्रधानमंत्री जवाब दो' और 'प्रधानमंत्री सदन में आओ' के नारे लगाए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सदन में बयान दें प्रधानमंत्री। ट्रंप के बयान पर मोदी चुप क्यों हैं? कांग्रेस सांसदों की मांग है कि कश्मीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान पर प्रधानमंत्री मोदी जवाब दें। 

गौरतलब है कि सोमवार को इमरान खान से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर मसले पर मध्यस्थता की पेशकश की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझसे कश्मीर मसले पर मध्यस्थता करने को कहा है, अगर मुझे ऐसा करने को कहा जाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। जिसके बाद भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था वहीं व्हाइट हाउस ने भी अपने आधिकारिक बयान में ट्रंप के दावे से पल्ला झाड़ लिया था। लेकिन तभी से विपक्ष की ओर से लगातार इस मामले को सदन से लेकर सोशल मीडिया में उठाया जा रहा है और प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Sikkim Landslide | सिक्किम में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही! मलबे के गांव की ओर बहने से कई घर नष्ट, देखें खौफनाक VIDEO

US China Relations | Xi Jinping ने चीन-अमेरिका के बीच मज़बूत रिश्तों की अपील की, बोले-आइए, चीन-अमेरिका दोस्ती के खूबसूरत फूलों को संवारें

Naveen Patnaik ने मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की उठाई मांग

25 सितंबर का इतिहास: Pandit Deendayal Upadhyaya और Chaudhary Devi Lal की जयंती