'आज खुलकर सांस ले रहा जम्मू-कश्मीर', विपक्ष पर PM Modi का वार, कुछ परिवारों के फायदे के लिए राज्य को जंजीरों में जकड़ा गया था

By अंकित सिंह | Mar 07, 2024

अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर की अपनी पहली यात्रा में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम के दौरान 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इस दौरान पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर आज खुलकर सांस ले रहा है। बन्दिशों से ये आजादी आर्टिकल 370 हटने के बाद आई है। उन्होंने कहा कि दशकों तक सियासी फायदे के लिए कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों को गुमराह किया, देश को गुमराह किया।

इसे भी पढ़ें: PM Modi In Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धारा 370 हटाने के बाद पहली बार जाएंगे जम्मू कश्मीर, सुरक्षा के हैं बेहद कड़े इंतजाम

नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एशोसिएशन के लोगो में भी कमल है। ये सुखद संयोग है या कुदरत का कोई इशारा कि भाजपा का चिन्ह भी कमल है और कमल के साथ तो जम्मू कश्मीर का गहरा नाता है। उन्होंने कहा कि जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां जम्मू कश्मीर में G20 का शानदार आयोजन हुआ। आज यहां जम्मू कश्मीर में पर्यटन के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए हैं।

प्रमुख खबरें

Iran पर IAEA का शिकंजा, मामले को UNSC भेजने के लिए पश्चिमी देशों ने तैयार किया मसौदा

Saharanpur Mosque Demolition | DM दफ्तर परिसर में बनी मस्जिद पर चला बुलडोजर, समाजवादी पार्टी सांसद इकरा हसन का दावा- मुझे घर में किया गया नजरबंद

Prabhasakshi NewsRoom: Xi Jinping के India दौरे से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया, बातचीत भी, बॉर्डर पर पूरी तैयारी भी!

Meerut Police Encounter: गोकशी के आरोपी बिलाल के पैर में लगी गोली, साथी फरार