प्रधानमंत्री फसल बीमा के पांच साल पूरे, कृषि मंत्री बोले- आज हमारी चिंता उत्पादन की नहीं बल्कि सही प्रबंधन की है

By अनुराग गुप्ता | Jan 13, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पांच साल पूरे होने पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को कृषि ही रोजगार प्रदान करता है। उन्होंने आगे बताया कि कोविड के दौरान कृषि क्षेत्र ने अपनी प्रासंगिकता को सिद्ध किया। आज हमारी चिंता उत्पादन की नहीं है, लेकिन जितना उत्पादन हो रहा है उसका कैसे प्रबंधन करें यह चिंता का विषय है।  

उन्होंने आगे बताया कि अभी तक इस योजना से 25 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़ चुके हैं, 5 करोड़ नए किसान हर साल जुड़ रहे हैं। 2014-2019 के बीच 1,600 करोड़ रुपए किसानों के प्रीमियम के रूप में जमा हुआ और उनके नुकसान की भरपाई 86,000 करोड़ रुपए देकर की गई। उन्होंने कहा कि अभी तक अगर आप देखेंगे तो 90 हजार करोड़ रुपए किसानों को नुकसान की भरपाई के तौर पर दिए जा चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: सरकार की किसान संघों के साथ बातचीत समाप्त, 15 जनवरी को होगी अगले दौर की वार्ता 

उन्होंने आगे कहा कि हम बीमा योजना को जितना उत्तम और सुविधाजनक बनाने की इच्छा रखते हैं यह तभी संभव हो पाएगा जब हमारी कोशिश हो कि देश का हर एक किसान इस बीमा के कवर में आ जाए। इस दौरान उन्होंने कंपनियों को जागरुकता अभियान चलाने की नसीहत दी ताकि दूर-दराज के किसान भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकें।

प्रमुख खबरें

ओवैसी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया न्याय की जीत, कहा- यह युवाओं के संघर्ष की बड़ी कामयाबी

एफसीआरए संशोधन विधेयक के खिलाफ केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपेगी मिजोरम सरकार और चर्च संस्थाएं

आगरा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ: उखड़ी सड़कें ठीक नहीं होने पर अधिकारियों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

सोशल मीडिया पर साझा की गई आंबेडकर की तस्वीर एआई से बनाई गई है: दिल्ली पुलिस