आज हमारा संकल्प ‘प्लास्टिक छोड़ो- नो प्लास्टिक एट होम’: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर हमें ‘प्लास्टिक छोड़ो’ का संकल्प लेना है। मुख्यमंत्री दास ने कहा, ‘‘आप सभी के कारण ही हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार कर पा रहे हैं। गांधी अपने काम के लिए पूरे देश में पूजे जाते है। बापू की 150वीं जयंती पर हम संकल्प लें कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। यह काम केवल सरकारी स्तर पर संभव नहीं है, इसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है।’’

इसे भी पढ़ें: नेताओं को गांधीजी के शांति और सांप्रदायिक सौहार्द के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए: ममता

मुख्यमंत्री ने कहा कि आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि एक बार उपयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक हम घर में नहीं लाएंगे और न ही लाने देंगे बल्कि आसपास के लोगों को भी ऐसा करने का सुझाव देंगे। आज हमारा ’संकल्प “प्लास्टिक छोड़ो -- नो प्लास्टिक एट होम”।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जब स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की गई थी तब झारखंड के सिर्फ 18 प्रतिशत घरों में शौचालय की व्यवस्था थी। लेकिन आज हमारी सरकार की वजह से झारखंड शत प्रतिशत खुले में शौच से मुक्त राज्य है।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज