By रितिका कमठान | Jun 02, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गर्मी से निपटने के लिए की जा रही तैयारी की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ और देश भर में भीषण गर्मी की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में आज वह एक अहम बैठक लेने जा रहे हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री साथ अलग-अलग मुद्दों पर अहम बैठक करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक सबसे पहली बैठक में प्रधानमंत्री पूर्वोत्तर में चक्रवात रेमल के बाद उत्पन्न हुई बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह देश में भीषण गर्मी और लू की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री बड़े पैमाने पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की तैयारियों की समीक्षा के लिए भी एक बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की ये बैठकें लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के अगले दिन हो रही है। मतदान संपन्न होने के बाद अधिकांश ‘एक्जिट पोल’ में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) फिर से सत्ता में वापसी कर सकता है।