उतार- चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 99 अंक सुधरा, रिलायंस तीन प्रतिशत चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2020

मुंबई। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के चलते बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ सोमवार को 99 अंक बढ़कर 36,693.69 अंक पर बंद हुआ। बाजार में शुरूआत काफी तेज रही लेकिन शाम तक यह तेजी बरकार नहीं रह सकी। सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 430 अंक ऊपर चढ गया था। लेकिन वित्त कंपनियों और एचीएफसी बैंक आर एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट से अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद के मुकाबले 99.36 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 36,693.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 34.65 अंक बढ़कर 10,802.70 अंक पर बंद हुआ। समाप्ति पर यह दिन के उच्चस्तर से 80 अंक से नीचे आ गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में सबसे ज्यादा तीन प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।कंपनी ने कहा कि उसकी इकाई जियो प्लेटफार्म्स में वायरलेस प्रौद्योगिकी क्षेत्र की शीर्ष कंपनी क्वालकॉम ने मामूली 0.15 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है जिसके लिये 730 करोड़ रुपये मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी