शेयर बाजारों में पांच दिनों से जारी तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स, निफ्टी दोनों टूटे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2020

मुंबई। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी दिवस से तेजी पर बुधवार को विराम लग गया।कारोबार के अंतिम समय मेंनिवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में गिरावट दर्ज की गयी। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन बाद में यह बिकवाली दबाव में आ गया। अंत में यह 345.51 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 36,329.01 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.90 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,705.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से भी बाजार धारणा पर असर पड़ा। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इस के शेयर में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आयी। इसके अलावा एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, मारुति और इन्फोसिस में भी गिरावट दर्ज की गयी। दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचयूएल, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर