सेंसेक्‍स ने लगाई 1075 अंक की एक और लंबी छलांग, निफ्टी 11,600 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2019

मुंबई। शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा और सेंसेक्स 1,075 अंक की एक और लंबी छलांग के साथ 39,000 अंक के स्तर के पार निकल गया। सरकार की ओर से शुक्रवार को कर के मोर्चे पर दिए गए ‘भारी-भरकम’ प्रोत्साहन के बाद बाजार में लगातार तेजी का सिलसिला बना हुआ है। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,426 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 1,075.41 अंक या 2.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,090.03 अंक पर बंद हुआ। 

इसे भी पढ़ें: इस सप्ताह शेयर बाजारों में दिखेगी मजबूती, जोरदार उछाल के बाद कुछ ‘करेक्शन’ की संभावना

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 326 अंक या 2.9 प्रतिशत के लाभ के साथ 11,600.20 अंक पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स ने 1,921.15 अंक की एक दशक से अधिक समय की सबसे लंबी छलांग लगाई थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 5.32 प्रतिशत चढ़कर 38,014.62 अंक पर बंद हुआ था। वहीं उस दिन निफ्टी 569.40 अंक या 5.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 2,996.56 अंक या 8.30 प्रतिशत और निफ्टी 895.40 अंक या 8.36 प्रतिशत चढ़ा है। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और एसबीआई में 8.70 प्रतिशत तक का लाभ रहा। 

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स की टॉप10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा, इन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

वहीं दूसरी ओर इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर 4.97 प्रतिशत तक नीचे आए। कारोबारियों ने कहा कि सरकार की घोषणाओं के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन निवेशकों में उत्साह बना रहा। जीएसटी परिषद ने भी होटलों और कुछ सामान पर कर की दर घटाने की घोषणा की है। इसका से बाजार धारणा को बल मिला है। इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 70.92 प्रति डॉलर पर स्थिर चल रहा था। 

 

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री के ऐलान के बाद झूमा बाजार, सेंसेक्स में 1615 उछाल, निफ्टी 11 हजार पार

 

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा दिन में 0.79 प्रतिशत टूटकर 63.77 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में बंद हुए। वहीं जापान के निक्की और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे चल रहे थे। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.