आज प्रदेश में दंगे और कर्फ्यू नहीं लगता, बल्कि धूमधाम से कांवड़ यात्रा निकलती है : CM योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आज प्रदेश में किसान, व्यापारी, बेटियों समेत हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करता है और प्रदेश में दंगा नहीं होता है और कर्फ्यू नहीं लगता है।

योगी ने कहा कि पहले अपराधियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था, आज अपराधी गले में तख्ती लटकाकर घूमता है कि मेरी जान बख्श दो। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय आपको जाता है, क्योंकि आपने अच्छी सरकार चुनी है और आपका वोट जब सही जगह जाता है तो सही कार्य होते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को हापुड़ में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने अमरोहा से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आज देश की कमान मजबूत हाथों में है। दुनिया को पता है कि नया भारत बोलता नहीं है, बल्कि घर में घुसकर मारता है।

प्रमुख खबरें

Bhai Dooj Gift: 2 Gram Gold Earrings के ये 5 डिजाइंस बहन को देने के लिए हैं बेस्ट

Telangana में धूमधाम से मनी Diwali, राज्यपाल ने Bhagyalakshmi Temple में की पूजा

Riyadh में मिसाइल हमलों को Saudi Air Defence ने किया ध्वस्त, Aramco भवन को मामूली नुकसान

Iranian Navy कमांडर Mohsen Razaqi ने US को दी चेतावनी, कहा सेना पूरी तरह तैयार