International Highlights: सूडान में सेना ने किया तख्तापलट, अन्य घटनाओं के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 27, 2021

प्रभासाक्षी की खास खबरों में जानिए दिनभर की उन अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के बारे में जिनका सरोकार सीधे जनता से है। तख्तापलट के एक दिन बाद सूडान के जनरल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही उन्हें हिरासत में लिया गया और जल्द ही उनको रिहा कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निकी हेली और सांसद माइक वाल्ट्ज ने भारत एवं अमेरिका के बीच गठबंधन का आह्वान किया। पढ़िए विस्तार से सभी खबरों को...

तख्तापलट के एक दिन बाद मंगलवार को सूडान के जनरल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही उन्हें हिरासत में लिया गया और जल्द ही प्रधानमंत्री को रिहा कर दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि बर्खास्त की गई सरकार के अन्य सदस्यों को मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है।

बगदाद के पूर्वोत्तर में IS का हमला, 11 लोगों की मौत, 6 घायल

इस्लामिक स्टेट के कुछ बंदूकधारियों ने बगदाद के पूर्वोत्तर के एक गांव में मंगलवार को हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हुए हैं। इराक के सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हमला दियाला प्रांत के बाकूबा के पूर्वोत्तर में अल-रशद के शिया बहुल गांव में हुआ। हमला क्यों किया गया यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन दो अधिकारियों ने बताया कि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों ने पहले दो ग्रामीणों का अपहरण किया था और जब उन्हें फिरौती के पैसे नहीं दिए गए तो उन्होंने गांव पर हमला कर दिया।

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख बाजवा के बीच क्यों छिड़ा है शीत युद्ध? ये हैं 5 मुख्य कारण

एक समय था जब पाकिस्तान के इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बीच दोस्ती हुआ करती थी। जनरल कमर जावेद बाजवा के सेना में कार्यकाल को बढ़वाने के लिए इमरान खान ने कानून बदल दिया था और बाजवा का कार्यकाल बढ़वा दिया था लेकिन अभी कुछ ही साल बीते हैं कि दोनों के बीच तनाव की खबरें आनी शुरू हो गय़ी। समय-समय में पाकिस्तान में सरकार और सेना के बीच आपसी तनाव देखने को मिला।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत पर CAATSA प्रतिबंध नहीं लगाने का आग्रह किया

अमेरिका के दो शक्तिशाली सीनेटरों ने राष्ट्रपति जो बाइडन सेसतह से हवा में मार करने वाली रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने के लिए भारत के खिलाफ काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) के प्रावधानों को लागू नहीं करने का आग्रह किया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर मार्क वार्नर और रिपब्लिकन पार्टी के जॉन कॉर्निन ने मंगलवार को राष्ट्रपति बाइडन को लिखे एक पत्र में भारत को सीएएटीएसए के तहत राष्ट्रीय हित में छूट देने का आग्रह किया। सीनेटरों ने कहा कि यह अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हित में है।

अमेरिका की पूर्व राजनयिक हेली और सांसद वाल्ट्ज ने भारत के साथ गठबंधन करने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निकी हेली और सांसद माइक वाल्ट्ज ने भारत एवं अमेरिका के बीच गठबंधन का आह्वान करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों को क्षेत्र में चीन के आक्रामक रुख के बीच अपनी वैश्विक ताकत को बरकरार रखने और विस्तार देने में मदद मिलेगी। वाल्ट्ज प्रतिनिधि सभा की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्य हैं और ‘इंडिया कॉकस’ के रिपब्लिकन उपाध्यक्ष हैं।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज