आज दुनिया फिर भारत की बढ़ती ताकत का करेगी अहसास, PM मोदी G20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम, वेबसाइट का करेंगे अनावरण

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के जी20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण करेंगे। जी20, या ग्रुप ऑफ ट्वेंटी, दुनिया की प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक अंतर-सरकारी मंच है - जिसकी अध्यक्षता भारत 1 दिसंबर से एक वर्ष के लिए करेगा। जी20 प्रेसीडेंसी भारत को वैश्विक महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडा में योगदान करने का अवसर प्रदान करती है। अपनी अध्यक्षता के दौरान, भारत भारत में कई स्थानों पर 32 विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 200 बैठकें करेगा।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता में आयी तो किसानों का ऋण माफ होगा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण से निर्देशित भारत की विदेशी नीति वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभाने की दृष्टि से उभर रही है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में भारत एक दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। जी 20 की अध्यक्षता भारत को अंतरराष्ट्रीय महत्व के महत्वपूर्ण मुद्दों पर वैश्विक एजेंडे में योगदान करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगी।  

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी