आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं: Piyush Goyal

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2024

मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि आज के युवा सरकारी नौकरियों के पीछे नहीं भागते बल्कि वे नौकरियां देते हैं। उन्होंने शनिवार रात उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र के मलाड उपनगर में आदर्श कल्याण एसोसिएशन के निवासियों की सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। गोयल उत्तरी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के निवर्तमान सदस्य गोपाल शेट्टी ने भी सभा को संबोधित किया और आवासीय परिसर के सदस्यों से गोयल को वोट देने का अनुरोध किया। 

प्रमुख खबरें

सड़क सुरक्षा के लिए Bharat NCAP 2.0 अक्टूबर 2027 से होगा लागू, Nitin Gadkari ने की घोषणा

Pakistan Cricket में मचे घमासान पर Mohsin Naqvi का बड़ा बयान, दिग्गजों की आलोचना पर बोले- अपना रिकॉर्ड देखें पूर्व खिलाड़ी

Ukraine में बोले S Jaishankar, युद्ध रोकने के लिए हर संभव मदद को तैयार है भारत

Delhi High Court ने Karni Sena प्रमुख की प्रदर्शन अर्जी पर आदेश देने से किया इनकार