Toe Rings for Chhath Puja: छठ पूजा के दिन महिलाएं पैरों में पहनें ये आकर्षक बिछिया

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 05, 2024

छठ पूजा का इंतजार लोगों को काफी समय से होता है। आज से नहाय-खाय छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है। यह पर्व 4 दिन तक चलता है और 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है। छठ पर्व के दौरान खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए आप तैयारी जरुर कर रहे होंगे। छठ पूजा के मौके पर पैरों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप सुंदर बिछिया पहन सकते हैं। आइए जानते हैं छठ पूजा के लिए पैरों के आकर के हिसाब से बिछिया की नई और खूबसूरत डिजाइंस। इसके साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के टिप्स-

पायल के साथ पहनें बिछिया


आपको बाजार में मन चाही फैंसी डिजाइन में और रंग-बिरंगी बिछिया देखने को मिल जाएगी। आजकल मार्केट में आपको पायल के साथ में जुड़ी हुई डिजाइन वाली खूबसूरत बिछिया देखने को मिल जाएंगी। रॉयल लुक पाने के लिए आप इसे गोल्डन कलर का भी पहन सकते हैं। इतना ही नहीं, पायल के साथ में आप हाथफूल की तरह दिखने वाली ब्रेसलेट स्टाइल जैसे पायल और बिछिया के साथ पहन सकते हैं।


स्टोन डिजाइन की बिछिया


अगर आप स्टोन वर्क काफी पसंद है तो यह आजकल काफी ट्रेंड में है। आप चाहें तो इसमें रेड और ग्रीन कलर के स्टोन वाली बिछिया को पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया देखने में काफी स्टाइलिश लुक देती हैं। आप चाहें तो एक ही पैर की अलग-अलग उंगलियों में अलग साइज और मिलते-जुल्गते शेप की बिछिया को पहन सकते हैं।


सिंपल डिजाइन की बिछिया


बाजार में कई तरह की सिंपल डिजाइन में आपको बिछिया मिल जाएगी। आप चाहे तो सिल्वर यानी चांदी की बिछिया मिल जाएंगे। चाहें तो इसमें आप अपनी पसंद से घुंघरू या स्टोन भी लगवा सकती हैं। इतना ही नहीं, अपनी पसंद के साइज भी एडजस्ट करवा सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील