By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021
तोक्यो। ‘तोक्यो 2020’ की अध्यक्ष शीको हाशिमोतो ने सोमवार को कहा कि वह ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए दर्शकों की ऊपरी संख्या का फैसला अप्रैल महीने के आखिर तक कर लेंगी। हाशिमोतो ने तोक्यो 2020 कार्यकारी बोर्ड की बैठक में कहा, ‘‘ दर्शकों की ऊपरी सीमा के बारे में हम अप्रैल के अंत तक निर्णय लेंगे।