दीपा मलिक ने कहा, तोक्यो पैरालंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की प्रमुख दीपा मलिक को उम्मीद है कि देश के पैरा खिलाड़ी मंगलवार से शुरू हो रहे तोक्यो खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रचेंगे। भारत इन खेलों में अपना अब तक का सबसे बड़ा दल उतार रहा है। देश के 54 खिलाड़ी नौ खेलों में चुनौती पेश करेंगे जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कैनोइंग, निशानेबाजी, तैराकी, पावरलिफ्टिंग, टेबल टेनिस और ताइक्वांडो शामिल हैं। यह पूछने पर कि क्या उन्हें अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है, दीपा ने कहा, ‘‘बेशक, मुझे बहुत अधिक उम्मीदें हैं। इस साल भारत अपना अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इतिहास रचेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह दल पिछले दल से तीन गुना बड़ा है, 2016-2020 के बीच चार से पांच साल में हमने चार और खेलों में क्वालीफाई किया है।’’ मलिक ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘महामारी के कारण दो साल प्रभावित हुए लेकिन इसके बावजूद क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।’’

इसे भी पढ़ें: तोक्यो पैरालम्पिक में पांच स्वर्ण समेत कम से कम 15 पदक जीतेगा भारत : दल प्रमुख

कोविड से जुड़ी पाबंदियों पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें प्रत्येक सुबह अपने नमूने कोविड परीक्षण के लिए सौंपने होते हैं। किसी भी स्थान पर प्रवेश से पहले तापमान जांचा जाता है और सामाजिक दूरी बनाकर रखनी होती है। खेल गांव में भी तय लेन बनाई गई हैं।’’ तोक्यो 2020 पैरालंपिक के साथ साझेदारी करने वाले शीतल पेय बनाने वाली कंपनी कोका कोला के भारतीय ब्रांड ‘थंब्स अप’ पैरालंपिक खिलाड़ियों से जुड़ा अभियान पेश करेगा जिसमें कई वीडियो और अन्य डिजिटल एवं सोशल मीडिया से जुड़ी सामग्री होगी जिससे कि जिन स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं उनसे लोगों को जोड़ा जा सके। इस अभियान का हिस्सा छह खिलाड़ी हैं जिसमें मरियप्पन थंगावेलू (ऊंची कूद), सकीना खातून (पावरलिफ्टिंग), सुयश यादव (तैराकी), नवदीप (भाला फेंक), सुमित अंतिल (भाला फेंक) और अवनी लेखारा (निशानेबाजी) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा