तोक्यो ओलंपिक: अतनु, तरुणदीप और दीपिका भारतीय रिकर्व तीरंदाजी टीम में होंगे शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

पुणे।अनुभवी तीरंदाज अतनु दास और तरूणदीप राय इस साल तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय रिकर्व तीरंदाजी दल के पुरूष वर्ग में जबकि दीपिका कुमारी महिला वर्ग में शामिल होंगी। पुणे में सैन्य खेल संस्थान में अंतिम चयन ट्रायल (तीसरा ट्रायल) के बाद छह सदस्यीय मजबूत दल (तीन पुरूष और इतनी संख्या में महिला तीरंदाज) का चयन किया जाना था। अतनु और तरूणदीप के अलावा भारतीय पुरूष टीम में तीसरे सदस्य प्रवीण जाधव हैं जबकि अंकिता भकत और कोमोलिका बारी महिला टीम को पूरा करेंगी।

इसे भी पढ़ें: भारत के लिये मैच विजेता बन सकता है यह खिलाड़ी, लक्ष्मण ने दिए संकेत

वर्ष 2016 में पहला ओलंपिक खेलने वाले अतनु दूसरी बार इस महासमर की टीम में शामिल होंगे, उन्होंने कहा, ‘‘मैं ट्रायल से बहुत खुश हूं और मैं अब ओलंपिक में जाऊंगा। 2016 ओलंपिक से अब तक मैं लंबी प्रक्रिया से गुजरा हूं और मैंने महसूस किया है कि खेल के लिये मानसिक मजबूती काफी अहम है। मैं तोक्यो में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये तैयार हूं। ’’ एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2019 में ओलंपिक कोटा जीत चुकी दीपिका सोमवार को ट्रायल में अव्वल रहीं। यह उनका तीसरा ओलंपिक होगा, वह 2012 और 2016 ओलंपिक में खेल चुकी हैं। अंकिता दूसरे और कोमोलिका तीसरे स्थान पर रहीं। महिला रिकर्व टीम को अभी ओलंपिक कोटा हासिल करना है और उन्हें 18 से 21 जून तक पेरिस में चलने वाले अंतिम टीम क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट में यह मौका मिलेगा। इसमें यही तिकड़ी खेलेगी और अगर उन्हें कोटा मिल जाता है तो वे ओलंपिक में टीम स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

प्रमुख खबरें

Kentucky Derby 2026: Sports के सबसे रोमांचक 2 मिनट के लिए दुनिया तैयार, दांव पर करोड़ों का इनाम

SA Open: तेज हवाओं ने बिगाड़ा Diksha Dagar का खेल, टॉप-10 से फिसलकर 24वें स्थान पर पहुंचीं

Global Crisis में Reliance का मास्टरस्ट्रोक, नई Oil Supply रणनीति से कारोबार को दी मजबूती।

बाजार में बिकवाली का Tsunami, निवेशकों के पैसे डूबे, Expert ने बताए ये 3 Winning Stocks