ओलंपिक की तैयारी मेरे जीवन का सबसे अहम चरण, फाइनल्स में सुधार करने की जरूरत: निशानेबाज संजीव राजपूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

नयी दिल्ली।अपनी शैली और तकनीक के साथ प्रयोग कर रहे अनुभवी निशानेबाज संजीव राजपूत ने इस साल के तोक्यो ओलंपिक की तैयारियों को अपने जीवन का ‘सबसे महत्वपूर्ण’ चरण करार देते हुए कहा कि वह फाइनल्स में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहते हैं। राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने आईएसएसएफ विश्व कप में शुक्रवार को 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।भारतीय जोड़ी ने फाइनल में उक्रेन के सेरही कुलीश और अन्ना इलिना को 31 -29 से हराया। उन्होंने कहा, ‘‘ फाइनल्स में मुझे कुछ बदलाव के साथ थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, मुझे सुधार करने पर ध्यान देना होगा। मौसम की स्थिति (व्यक्तिगत योग्यता में) को देखते हुए मिश्रित टीम क्वालीफिकेशन के नीलिंग और प्रोन मेंमैंने अच्छा किया।

प्रमुख खबरें

FlyDubai flight FZ1073 | फ्लाईदुबई अटैक पर अमेरिकी नेतृत्व में दरार! वेंस बोले- कोई सबूत नहीं, तो ट्रंप ने सीधे ईरान पर फोड़ा बम

विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला

Rajasthan Panchayat Election: धनतेरस के चलते तीन चरणों के मतदान की तारीखें बदलीं

Sensex और Nifty में बढ़त, शुरुआती कारोबार में 120 अंक चढ़ा बाजार