पैरालंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, भगत ने जीता स्वर्ण तो मनोज सरकार को मिला कांस्य पदक

By अनुराग गुप्ता | Sep 04, 2021

टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पदक तालिका को मजबूत किया है। बता दें कि बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के एसएल3 क्लास के फाइनल में प्रमोद भगत ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि मनोज सरकार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने तोक्यो पैरालम्पिक के पदक विजेताओं की सराहना की, कहा- देश के लिए गौरवशाली क्षण 

फाइनल में जीत दर्ज करते हुए प्रमोद भगत ने हिन्दुस्तान का सिर फक्र से ऊंचा कर दिया। इसी के साथ ही भारत ने अबतक 16 पदक जीत लिए हैं। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक चार स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य मेडल जीता है।

इस साल पैरालम्पिक में पहली बार बैडमिंटन का मुकाबला हुआ जिसमें प्रमोद भगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। उनका सामना ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से हुआ। 

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि