तोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में सुहास यथिराज और तरूण जीते, पलक और पारूल की जोड़ी हारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2021

तोक्यो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सुहास यथिराज और तरूण ढिल्लों ने गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। ग्रुप ए के एकतरफा मुकाबले में 38 साल के सुहास ने सिर्फ 19 मिनट में जर्मनी के येन निकलास पोट को 21-9 21-3 से हराया। ग्रुप बी में 27 साल के तरूण को भी अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और वह थाईलैंड के सिरीपोंग तेमारोम को सिर्फ 23 मिनट में 21-7 21-13 से हराने में सफल रहे। अगले मुकाबले में सुहास का सामना इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो से होगा जबकि तरूण को शुक्रवार को कोरिया के शिन क्युंग ह्वान से भिड़ना है।

इसे भी पढ़ें: सैफ चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुटी भारतीय पुरूष फुटबॉल टीम, 13 अक्टूबर तक माले में खेले जाएंगे मैच

उन्नीस साल की पलक को हालांकि एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा जब उनकी और पारूल परमार की जोड़ी को एसएल3-एसयू5 वर्ग के ग्रुप बी के महिला युगल मुकाबले में चेंग हेफांग और मा हुईहुई की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 7-21 5-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। बुधवार को गत विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में हमवतन भारतीय मनोज सरकार को 21-10 21-23 21-9 से हराया था। पलक को हालांकि महिला एकल एसयू5 ग्रुप ए मुकाबले में जापान की अयाको सुजुकी के खिलाफ 4-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। मिश्रित युगल में भगत और पलक की जोड़ी को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की फ्रांस की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21 21-15 19-21 से हार का सामना करना पड़ा था। यह जोड़ी एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रही है।

प्रमुख खबरें

Jabalpur Cruise Accident | मौत के आख़िरी पलों का खौफ़नाक वीडियो आया सामने, सील बंद थीं लाइफ जैकेट, क्षमता से अधिक सवार थे लोग | Video

Global Tensions के बीच RBI गवर्नर का ऐलान, भारत की मजबूत बुनियाद और बढ़ाएगी Economy की रफ्तार

वोटों की गिनती से पहले TMC का एक्शन, Mamata Banerjee और Abhishek ने एजेंट्स संग की वर्चुअल बैठक

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न